बिजनौर, मई 8 -- बिजनौर। थाना किरतपुर पुलिस घटना के 20 दिन बाद भी जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। पीड़ित इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित की पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे की जांच बिजनौर से बाहर किसी अन्य जिले में स्थानांतरित कराने की मांग की है। पीड़िता ने किरतपुर पुलिस पर निष्पक्ष विवेचना न करने और आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। शुक्रवार के एसपी को दिए पत्र में तसलीमा पत्नी मुजफ्फर ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके पुत्र दानिश की हत्या के मामले में गांव रंघड़पुरा निवासी माजिद पुत्र जाहिर नामजद है। जिसमें थाना किरतपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपी माजिद को अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, हालांकि वर्तमान में वह अपील के दौरान जमानत पर बाहर है। पीड़िता का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.