20 दिन बाद किशोरी बरामद, जांच के लिए भेजा
उन्नाव, मई 24 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने करीब 20 दिन पहले लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेज दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 11 मई को थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 4 मई को गांव का ही एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला कर भगा ले गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई थी। रविवार को दरोगा रतन सेन सिंह ने पुलिस टीम के साथ संडीला मार्ग स्थित शारदा नहर पुल के पास से किशोरी को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- स्कूल गई किशोरी को उठा ले गया युवक पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच और कलमबंद बयान के लिए कोर्ट भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.