हापुड़, मार्च 11 -- क्षेत्र के गांव फुलड़ी में जिस समरीन की गली सड़ी हालत में लाश मिली है उसके साथ पहले भी हत्या का प्रयास हो चुका है। परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई एक वीडियो में आरोपी पति सरे बाजार में महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, जिसमें आरोपी पति ने माफी मांगी थी उसके बाद महिला पति के साथ चली गई थी। बुधवार की सुबह को कोतवाली पहुंचे मृतक समरीन के पिता नफीस ने बताया कि उनकी बेटी का निकाह जनवरी माह में हुआ। कुछ दिन तक मामला शांत रहा, लेकिन फिर से विवाद शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि करीब 20 से 25 दिन पूर्व समरीन के साथ पति आकिब ने सरे बाजार में मारपीट की। इसी वीडियो वहां सड़क पर मौजूद लोगों ने बना ली थी और वीडियो तेजी से वायरल हुई। वीडियो में समरीन मारपीट करने का आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.