इटावा औरैया, जनवरी 4 -- महोत्सव का रविवार को समापन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष व डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने पंडाल के कार्यक्रमों के समापन के साथ सम्मान समारोह के बीच महोत्सव मेले को 20 दिन बढ़ाने की घोषणा की। देर शाम आयोजित हुए समापन समारोह का शुभारंभ डीएम ने एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों व जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव की मौजूदगी में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मंच पर प्रखर गौर ने सरस्वती वंदना, अजीत नारायण चतुर्वेदी ने महोत्सव विदाई गीत, विशम्भर नाथ भटेले व रौनक इटावी ने अपने गीत व गजलों के माध्यम महोत्सव की विदाई का वर्णन किया। प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि इटावा महोत्सव अपने आप में अपनी सांस्कृतिक समृ...