20 दिनों से लापता मूक-बधिर किशोर की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत
मऊ, अगस्त 30 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ताजपुर वार्ड निवासी 15 वर्षीय लापता मूक-बधिर किशोर की 20 दिन बाद मार्ग दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद रविवार की देर शाम परिजन थाने पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताते चलें कि नगर के ताजपुर मोहल्ला निवासी मूक-बधिर किशोर 15 वर्षीय मिथिलेश पुत्र स्व.शुकुल को थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी शुभम, विपिन, लकी, अंशु, संदीप व बंटू यादव विगत 10 अगस्त को साथ लेकर बद्रीनाथ धाम के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मारपीट कर धमकी देने का आरोप दो-तीन दिन बाद बिना मिथिलेश को साथ लिए वापस लौट आए। पूछने पर खो जाना बताया। जिसके बाद मिथिलेश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.