20 दिनों से फार्म में मजदूरी कर रहा था संदीप
दरभंगा, मई 20 -- संजय लाला,दरभंगा। संदीप दास करीब 20 दिनों से चंदनपट्टी स्थित इस पॉल्ट्री फार्म में मजदूरी कर रहा था। फार्म के एक कोने में बने क्वार्टर में वह अपने परिवार के साथ रहता था। बगल के कमरों में दो अन्य मजदूरों का परिवार रहता था। पिछले तीन वर्षों से इसी पॉल्ट्री फार्म में काम कर रहे संदीप के रिश्तेदार मंगू दास ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे फार्म में चूजों के वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ था। संदीप अन्य मजदूरों के साथ सुबह तीन बजे तक चूजों को वैक्सीन लगा रहा था। इसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने क्वार्टर लौट गए थे। सुबह साढ़े छह बजे फोन पर मिली घटना की जानकारी यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी व तीन बच्चों को मार डालाघटना की जानकारी मंगू दास ने बताया कि सुबह पांच बजे नींद खुलने पर वह चूजों को देखने फार्म पर गया था। सुबह साढ़े छह बजे उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.