20 दिनों से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया
गाजीपुर, जून 29 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के ग्राम पलिया गांव में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर जला होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है तथा उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 20 दिनों से जला ट्रांसफॉर्मर, गर्मी में बेहाल हैं मजबूर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलवाकर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.