20 दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में आइसा का प्रदर्शन
आरा, अगस्त 23 -- आरा। पटना के गर्दनीबाग में 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे छात्रों की मांगों के समर्थन में छात्र संगठन आइसा ने रविवार को आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला और बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय, श्रीटोला से शुरू होकर आरा बस स्टैंड पहुंचा। आइसा भोजपुर जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को कथित रूप से भगवाकरण की ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति में यूजीसी नियमों की अनदेखी, बिहार एसएससी की परीक्षा में देरी, टीआरई-4 के नोटिफिकेशन और बीपीएससी में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आइसा बिहार उपाध्यक्ष नीतू कुमारी ने कहा कि गर्दनीबाग में छात्र लगातार अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा। उन्होंने मांगें जल्द पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.