20 दिनों बाद भी लापता आदर्श का पता नहीं
बेगुसराय, जून 5 -- नावकोठी। रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर वार्ड नंबर दो से लापता किशोर आदर्श कुमार का पता 20 दिनों के बाद भी नहीं चल पाया है। इससे उसके परिजन परेशान हैं। पिता ओम प्रकाश महतो व माता सुमन देवी ने बताया कि वह पिछले 16 मई से लापता है। परिजनों ने थाने में 16 मई को ही आवेदन देकर लापता किशोर की बरामदगी की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि आदर्श की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस हर बिन्दु की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- युवक लापता, घर वाले परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.