फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। असनी गंगा पुल की मरम्मत का काम जल्द पूरा करवाए जाने के लिए रूट को बंद कर दिया गया है। यहां से छोटे वाहन स्वामियों द्वारा आवागमन शुरू कर दिया गया था जिससे काम प्रभावित हो रहा था। एनएचएआई रायबरेली के जिम्मेदारों द्वारा काम को जल्द पूरा कराए जाने के लिए पत्र दिए जाने के बाद सीओ यातायात ने इस मार्ग का संचालन 20 जून तक बंद कर दिया है। यह भी पढ़ें- बार-बार मरम्मत का मरहम फिर भी पांचाल घाट पुल पर लगा जाम का पहरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...