महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने निचलौल ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ कार्यालय, मनरेगा सेल, एडीओ पंचायत कार्यालय, अभिलेखागार आदि का निरीक्षण किया। बीडीओ कार्यालय में उन्होंने पटल सहायकों से जुड़े अभिलेखों की जांच की और कमियों में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद बीवी जी रामजी सेल में पहुंचे, जहां मजदूरों के ऑनलाइन मस्टररोल को देखा। इस दौरान वेबसाइट न चलने के कारण ऑनलाइन मजदूरों हाजिरी की सही जानकारी नहीं मिल पाई। उसके बाद एडीओ पंचायत कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए डुप्लीकेट मतदाता सूची की फीडिंग और नाम विलोपन के ऑनलाइन कार्य को देखा। कर्मचारियों ने बताया कि वेबसाइट दिन में धीमा चल रहा है, इस पर उन्होंने मतदाता सूची के फीडिंग का कार्य 20 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.