मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिले के हर चापाकल व नल को 20 अप्रैल तक दुरुस्त करने का अल्टीमेटम डीएम ने दिया है। 23 अप्रैल को जांच होगी। इसमें लापरवाही या गड़बड़ी पर संबंधित अभियंता या कर्मियों पर कार्रवाई होगी। गर्मी में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को पीएचईडी के अभियंताओं के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीडीसी पूरे कार्य की नियमित समीक्षा करेंगे।डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना और ज्ञान भारतम् मिशन की भी समीक्षा की। पांडुलिपियों से जुड़े काम में तेजी लाने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल के अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति व प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- कच्ची गली-नाली की सूची नहीं मिलने पर बिफरीं मेयर डीएम...