गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला पूर्ति विभाग 20 अप्रैल तक होने वाली शादी या अन्य कार्यक्रमों में कामर्शियल सिलेंडर के लिए आवेदन लेना बंद कर दिया है। अब विभाग वही उन्हीं लोगों के आवेदन ले रहा जिनके यहां शादी या अन्य कार्यक्रम 20 अप्रैल के बाद है। गुरुवार को सुबह से ही जिला पूर्ति विभाग में कामर्शियल सिलेंडर के लिए आवेदन करने वालों का तांता लगा रहा। शाम तक कुल 210 लोगों ने आवेदन दिए। अब तक करीब 1060 आवेदन का चुका है। इनमें से 568 लोगों के आवेदन ऑयल कंपनियों को भेज दिया गया है। सुबह 10 बजे जिला पूर्ति दफ्तर खुलने के शादी कार्ड, मुंडन, श्रीमद्भागवत कथा के कार्ड के साथ आवेदन लेकर लोग खड़े थे। यह भी पढ़ें- वैवाहिक समारोह: कोई 10 तो कोई मांग रहा 15 गैस सिलेंडर भीड़ होने के कारण आवेदन लेने के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। दिन में क...