20 तक ई शिक्षाकोष पर छात्रों की सूचना करें अपडेट
नवादा, मई 13 -- स्कूलों में डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, छात्रों एवं स्कूल की महत्वपूर्ण सूचनाएं ई शिक्षा कोष पर अपडेट की जाएगी। इस कार्य के लिए विभाग ने 20 मई तक का समय निर्धारित किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डीईओ को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। विभाग का कहना है कि विभाग की गतिविधियों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए ई शिक्षा कोष पोर्टल का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल ऐप भी विकसित कराया गया है।
ई शिक्षा कोष का उद्देश्य इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा से संबंधित सभी आंकड़ों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। यह स्कूली शिक्षा के लिए एक केन्द्रीकृत प्रणाली है, जो शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार तथा स्कूलों, शिक्षकों तथा छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.