भागलपुर, जनवरी 23 -- कहलगांव प्रखंड अंतर्गत एकचारी पंचायत में आयोजित होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में मां शारदे क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को देश के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने 20 टन कोयले की छाई का उपयोग कर मां सरस्वती की दिव्य और भव्य आकृति का निर्माण कर कला जगत में एक नया प्रयोग प्रस्तुत किया है। गंगा नदी की उजली रेत, समुद्र तट की बालू और पीपल के हरे पत्तों पर अपनी विशिष्ट कलाकृतियों के लिए पहचान बना चुके मधुरेंद्र कुमार ने इस बार भागलपुर के कहलगांव स्थित एनटीपीसी में बिजली उत्पादन के बाद निकलने वाली कोयले की छाई को माध्यम बनाया। करीब 20,000 किलोग्राम छाई से लगभग 15 फीट ऊंची मां सरस्वती की भव्य आकृति तैयार की गई ...