20 जून से बैडमिंटन, कबड्डी और बास्केटबॉल प्रशिक्षण शुरू होगा
शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर में बैडमिंटन हॉल, कबड्डी हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 20 जून से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी और शौकिया खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कर प्रशिक्षण ले सकेंगे। बैडमिंटन खेल में 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए मासिक शुल्क 260 रुपये रखा गया है। इसमें 60 रुपये खेल विभाग और 200 रुपये जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के कोष में जमा होंगे। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के शौकिया खिलाड़ियों के लिए मासिक शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें 300 रुपये खेल विभाग तथा 700 रुपये जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.