20 जून से बढ़ेगा टोटो किराया, टोटो चालक संघ ने जारी की नई दरें
जमशेदपुर, जून 18 -- शिक्षित बेरोजगार टोटो चालक संघ ने 20 जून से विभिन्न रूट पर टोटो किराया में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इसको लेकर संघ की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। संघ के अनुसार, 15 जून को भुइयांडीह स्थित पूजा मैदान में सुबह नौ बजे टोटो चालकों की बैठक की गई थी। बैठक में पांच वर्ष से किराया नहीं बढ़ाने पर चर्चा हुई। संघ का कहना है कि इस अवधि में बिजली बिल, वाहन के पार्ट्स, रखरखाव खर्च और बच्चों की स्कूल फीस में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे चालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। बैठक में कुछ रूट पर किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नई दरें 20 जून 2026 से प्रभावी होंगी। संघ ने कहा कि बढ़ी हुई दरें 20 जून से लागू होंगी और सभी टोटो चालकों से इसका पालन करने की अपील की गई। इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष राम शर्मा, उपाध्यक्ष छबास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.