20 जून तक बढ़ी प्रवेश तिथि, छात्रों को बड़ी राहत
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं की मांग पर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी है। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद छात्र छात्राओं को जरूरी दस्तावेज जुटाने में कठिनाई हो रही थी, जिससे वे परेशान थे। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र छात्राओं से समर्थ पोर्टल के माध्यम से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश शुल्क जमा कर सीट सुरक्षित करने की अपील की है। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.