20 जुलाई से 30 अगस्त तक पटरियों की नियमित मॉनिटरिंग
भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मानसून के प्रवेश करते ही बारिश और जलजमाव के कारण रेल यातायात प्रभावित न हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए पटरियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है। 20 जुलाई से 30 अगस्त तक पटरियों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। दरअसल, बारिश के समय भागलपुर रेलखंड में कई जगह पर ट्रैक के आसपास पानी का भारी दबाव हो जाता है। इससे बचने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर पटरियों की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंप दिया गया है। तीन स्टेशनों के बीच तैनात रहेगी विशेष गश्ती टीम
गश्ती प्रणाली को मजबूत करना पटरियों की पल-पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए गश्ती प्रणाली को मजबूत किया गया है। नए प्लान के तहत प्रत्येक तीन रेलवे स्टेशनों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.