20 जुलाई से आंदोलन करेंगे शिक्षक
मधेपुरा, जुलाई 7 -- मधेपुरा। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बीएनएमयू के शिक्षकों की बैठक श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में हुई। बैठक में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के लिए अनुदान के बदले नियमित मासिक वेतनमान, 9 वर्षों का सहायक अनुदान, बढ़ती हुई महंगाई की दर से ब्याज सहित भुगतान करने को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। 20 जुलाई को विश्वविद्यालय में धरना और 22 जुलाई को पटना के गांधी मैदान से लोक भवन तक रोड मार्च में सबों की भागीदारी का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार यादव, महासचिव डॉ. बैद्यनाथ यादव, डॉ. चंद्र प्रकाश यादव, प्रो. अभय कुमार, प्रो. कुमार राजीव रमन, प्रो. ललन कुमार, प्रो. सतेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन-पेंशन बकाया की राशि 20 तक अपडेट कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.