20 जुलाई तक भरे जाएंगे एमएड के परीक्षा फॉर्म
आगरा, जुलाई 16 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएड के विभिन्न सत्रों के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एमएड सत्र 2025-27 द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) के अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर फॉर्म भरना होगा। वहीं, एमएड द्वितीय सेमेस्टर (पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) तथा सत्र 2024-26 चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) के आवेदन पत्र संबंधित कॉलेजों के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जनपदों के एमएड सत्र 2023-25 और 2024-26 चतुर्थ सेमेस्टर के पात्र अभ्यर्थियों के परीक्षा फॉर्म विवि के माध्यम से भरे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.