20 जुलाई तक बीएड प्रथम सेमेस्टर का फॉर्म भर सकेंगे छात्र
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र बिना विलंब शुल्क के 20 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क 850 रुपये है। जो छात्र इस समय सीमा में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 21 से 23 जुलाई तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ मौका दिया गया है। इस दौरान कुल शुल्क 1050 रुपये होगा। कॉलेज और संस्थान भरे गए फॉर्म व शुल्क 24 और 25 जुलाई को विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करेंगे। छात्रों को कोल्हान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आरयू ने स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल दो दिन खोला फॉर्म भरते समय पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट और रजिस्ट्रेशन स्लिप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.