20 जुलाई तक करें आवेदन, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण
बलरामपुर, जुलाई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित निःशुल्क 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 11 अगस्त से शुरू होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि निदेशक के निर्देश पर संशोधित कार्यक्रम लागू किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्डकॉपी, शैक्षिक प्रमाणपत्रों व अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-221 में निर्धारित तिथि तक जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- मुफ्त कंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.