नई दिल्ली, जुलाई 19 -- अगर आप सोमवार 20 जुलाई को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन पर आपकी खास नजर होनी चाहिए। जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे, बड़े कॉर्पोरेट ऐलान, नई साझेदारियां और महत्वपूर्ण कारोबारी अपडेट्स की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, गेल (GAIL), पावर ग्रिड, नाटको फार्मा, NBCC समेत कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कौन-सी कंपनी किस वजह से चर्चा में है। यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा अपडेट, अब सोमवार को 30 रुपये वाले शेयर पर नजर यह भी पढ़ें- पहली तिमाही में HDFC बैंक को हुआ 19059 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, फोकस में शेयर सबसे पहले बात RIL (Reliance Industrie...