20 जगहों पर मॉक ड्रिल कर आग से बचाव करने के बताए गए उपाए
जहानाबाद, मई 12 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि की अध्यक्षता में अग्निशमन पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 जगहों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव करने के उपाए बताए गए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में चार जगह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। वहीं जनप्रतिनिधि एवं जीविका दीदी के साथ बैठक भी की गयी। इसके अलावा प्रचार प्रसार के लिए पांच जगहों पर वॉल पेंटिंग किया गया। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय टहल विगहा तथा जवाईया मध्य विद्यालय कलेर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया कि आग से बचाव के लिए क्या करें क्या नहीं करें। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान गैस सिलेंडर एवं शॉर्ट सर्किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.