पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्टेम चैपियनशिप के लिए साक्षात्कार हुए। मंगलवार को महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 20 छात्र-छात्राओं का चयन स्टेम चैंपियन 6.0 बैच के लिए किया गया। प्राचार्य प्रो.बीएम पाण्डेय ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान असिस्टेंट प्रो.बीएस बिष्ट,विज्ञानशाला की समन्वयक दीपमाला रावत,बाल विज्ञान खोजशाला के समन्वयक कमलेश जोशी,डॉ.मीनाक्षी गोस्वामी,डॉ.महेश विश्वकर्मा,डॉ.प्रदीप दुर्गापाल,डॉ.लीलाधर मिश्रा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...