20 चोरी की बाइक बरामदगी मामले में जमानत नहीं
रांची, जून 30 -- रांची, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र से 20 चोरी की बाइक बरामदगी मामले में कथित वाहन चोर गिरोह के सदस्य करण महतो को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला नामकुम थाना कांड संख्या-276/2025 से संबंधित है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो चोरी की मोटरसाइकिलों के नंबर बदलकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचता था। अदालत ने केस डायरी, अग्रसारण रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आरोपी प्राथमिकी में नामजद है और घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने यह भी माना कि गिरोह के सदस्यों के कब्जे से कुल 20 चोरी की बाइक बरामद हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.