रुडकी, मई 22 -- कलियर। ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार को कलियर क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छापेमारी कर करीब 20 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अनिता सैनी ने इमलीखेड़ा और मेहवड़ गांव में अभियान चलाकर करीब 20 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल भी जब्त कर ली है। यह भी पढ़ें- 20 घरों से बिजली चोरी पकड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...