हाथरस, अप्रैल 9 -- सादाबाद। कस्बे के कृष्ण नगर इलाके में विद्युत विभाग की अचानक कार्रवाई से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिना पूर्व सूचना बिजली काटे जाने और 20 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल न होने से क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी घरों की महिलाओं को हुई, जिन्हें बिजली के साथ-साथ पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। आक्रोशित महिलाएं हाथों में डंडे लेकर बिजलीघर पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। कृष्ण नगर में विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिल के नाम पर अचानक कई घरों की बिजली काट दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से पहले कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया, जिससे लोग हैरान रह गए। जब उपभोक्ताओं ने विभाग से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि बिजली बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। इसके बाद मोहल्ले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.