बलिया, जून 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे व्यापारी का शव बीस घंटे बाद घाट से करीब 20 मीटर पूर्व निर्माणाधीन पक्के पुल के पिलर के पास उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बा निवासी 55 वर्षीय खैनी व्यवसायी लक्ष्मण प्रसाद गुप्त शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान के लिए बाइक से शिवपुर घाट गए थे। स्नान के बाद जल भरकर वह दोबारा नदी में डुबकी लगाने गए, तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पास में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान के दौरान व्यापारी डूबा, खोजबीन जारी देर तक घर नहीं लौटने पर उनके पुत्र दीपक ने मोबाइल पर फोन किया तो गंगा घाट पर मौजूद किशोरियों ने फोन उठाकर पूरी जानकारी दी। सूचन...