20 घंटे बाद बिजली आपूिर्त हुई बहाल, गर्मी में लोग रहे परेशान
मुंगेर, जून 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर से बाधित विद्युत आपूर्ति बुधवार को करीब 11 बजे बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। लगातार ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर दशरथपुर फीडर से जुड़े इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहा। इनवर्टर जवाब दे गए, वहीं मोबाइल, पंखा, मोटर समेत अन्य घरेलू उपकरण बंद पड़े रहे। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। बुधवार सुबह तक बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था कुंदन कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, विपीन कुमार सहित स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली नहीं रहने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.