मधुबनी, अप्रैल 30 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। आंधी, पानी और ठनका गिरने से जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। बुधवार की रात आंधी, पानी और ठनका गिरने से शहर से गांव तक अचानक ब्लैक आउट जैसा हो गया। वैसे शहरी फीडर को रात में ही चालू कर दी। लेकिन चकदह और रामपट्टी की बिजली करीब 20 घंटे बाद गुरुवार को दोपहर बाद चालू हुई। चकदह, रामपट्टी, बाबूबरही, नाहर, रैयाम, झंझारपुर, पंडौल, सकरी, करहिया, सिमरी का 33 केवी लाइन आंधी, पानी व ठनका से रात में ब्रेक डाउन हो गया। कुछ फीडर को रात में चालू किया गया जबकि अधिकांश फीडर को दिन में पेट्रोलिंग के बाद चालू किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवी एवं एलटी लाइन ब्रेक डाउन होने से 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सुबह में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया। इंवर्टर एवं मोबाइल भी जबाव दे दिया। ज...