बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के सौबा पुरवा में हमारे सपने परियोजना के अंतर्गत संस्कार सेवा समिति ने किशोरी संगठनों की 20 ग्रुप लीडर्स का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के तहत किशोरियों को भारत के प्रसिद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल खजुराहो में स्थित भारतीय धरोहर के विभिन्न मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उन्हें एयरपोर्ट स्थल का भी भ्रमण कराया गया, जिससे किशोरियों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था की जानकारी हुई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को पन्ना टाइगर रिजर्व का भी भ्रमण कराया गया, जहां किशोरियों ने जंगल, वन्यजीवन और जैव विविधता के बारे में जानकारी हासिल की। भ्रमण में सहयोग एवं मार्गदर्शन को सुरेश कुमार, जागेश्वर प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, शिवदेवी, सुमन, बेबी देवी, बिलासा देवी और कुसमा सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.