रुद्रपुर, जनवरी 9 -- नानकमत्ता। पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पंत के नेतृत्व में नीरज नेगी, दीपक कुमार को मच्छीझाला से गलाबाग की तरफ सड़क के किनारे एक युवक पैदल जाता दिखार्इ दिया। पुलिस को देखकर व्यक्ति हड़बड़ा गया। युवक ने अपना नाम हरविन्दर सिह पुत्र कुलवंत सिह निवासी ग्राम गिधौर बताया। पुलिस को उसके पास 20.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी युवक ने बताया कि उसने सितारगंज के व्यक्ति से स्मैक खरीदी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.