20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हजारीबाग का अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार
चतरा, मई 12 -- पत्थलगड्डा/सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया व पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चतरा पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चरहेत-नावाडीह क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एक अंतरजिला तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बरियातु निवासी मनु कुमार गुप्ता पिता चतुर्गुण सावके रूप में की गई है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने बताया कि एसपी को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- 306 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.