लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- गन्ना भरे ओवर लोड वाहनों से हो रहे हादसों से हरकत में आई खीरी पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों को चेक लिया। चेकिंग में 20 ओवर लोड ट्रकों को सीज किया गया है। जबकि करीब 395 चालान हुए हैं। जिले में नौ चीनी मिले हैं। सीजन में बड़ी संख्या में गन्ना भरे वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। इसमें किसानों के अलावा चीनी मिल भी अपना गन्ना सेंटर से ट्रांसपोर्ट करती हैं। सेंटर का गन्ना चीनी मिल ट्रकों से ले जाया जाता है। यह ट्रक ओवर लोड गन्ना लेकर जाते हैं। इससे कई हादसे भी होते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक गन्ना भरा ट्रक मोहम्मदी में पलट गया था। इसकी चपेट में स्कूली बच्चे आए थे। गनीमत रही कि किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन चीनी मिल अधिकरियों से वार्ता कर गन्ना अंडर लोड ले जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.