20 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, मई 22 -- कालपी। संवाददाता चुर्खी थाना पुलिस ने ग्राम छोटी नादई में 20 क्वार्टर नाजायज देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 20 मई 2026 को उपनिरीक्षक जवाहर सिंह, सिपाही विवेक कुमार व होमगार्ड शोभा सिंह गश्त पर थे। छोटी नादई तिराहे के पास खंडहर के सामने प्लास्टिक का झोला लिए संदिग्ध युवक दिखा। घेराबंदी कर पकड़ा तो उसने अपना नाम राम बहादुर सिंह निवासी छोटी नादई बताया। तलाशी में झोले से देसी शराब के 20 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी एक्ट में चालान कर आरोपी को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- 25 क्वार्टर शराब के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सुपौल : 60 लीटर कच्ची शराब विनष्ट, तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.