गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता योगी सरकार गो-आधारित खेती के अन्नदाता किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। ताकि जन स्वास्थ्य की रक्षा के साथ ही मिट्टी की सेहत को मजबूती मिले, कृषि निवेश कम हो जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो। गो-आधारित खेती के लिए सरकार, किसानों को तीन वर्ष तक अनुदान भी दे रही है। फिलहाल परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत गोरखपुर में 20 क्लस्टर बनाकर 400 हेक्टेयर (करीब 900 एकड़) में जैविक खेती की शुरुआत कर दी गई है।गोरखपुर के दो ब्लॉक ब्रह्मपुर और सरदारनगर में कुल 20 क्लस्टर बनाए गए हैं। ब्रह्मपुर ब्लॉक में 10 क्लस्टर बनाकर 216 और सरदारनगर ब्लॉक में 10 क्लस्टर से 203 किसानों को जैविक खेती से जोड़ा गया है। इन किसानों को तीन वर्ष तक सरकार की तरफ से प्रोत्साहन अनुदान भी मिलेगा। कृषि विभाग के उप निदेशक धनंजय सिंह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.