20 को होगा जिला एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल
कानपुर, अगस्त 19 -- 61वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कानपुर की एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से चयन प्रक्रिया 20 अगस्त को होगी। चयन ट्रायल अरमापुर स्थित आरमारीना स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त के बीच प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.