20 को बंद रहेंगी दुकानें, एक दिन पहले ही खरीद लें दवाएं
बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट नीतियों के विरोध में 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी। देशव्यापी बंदी की सफलता के लिए बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने बैठक कर रणनीति बनाई। संगठन के पदाधिकारी 17 मई को सभी तहसीलों में इसके लिए सम्पर्क करेंगे।बीसीडीए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ई-फार्मेसियों के अवैध संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। बीसीडीए ने इस राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में लगातार व्यापक प्रचार प्रसार में जुटा है। उन्होंने आम लोगों और मरीजों से एक दिन पहले ही जरूरी दवाएं खरीदने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एक दिन दुकान बंद कर आंदोलन करेंगे व्यापारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.