जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- जमशेदपुर। टाटानगर मेमू ट्रेन 20 सितंबर को आसनसोल नहीं जाएगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। रेलवे के अनुसार ट्रेन की परिचालन दूरी में कटौती करने के साथ आद्रा तक चलाया जाएगा। लाइन ब्लॉक को लेकर रेलवे ने आसनसोल पुरुलिया भागा और आद्रा की ट्रेनों को रद्द भी किया है। ट्रेनों को रद्द करने और परिचालन दूरी में कटौती करने से पश्चिम बंगाल और झारखंड मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...