20 केंद्रों पर मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को
भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती के लिए 12 जुलाई को शहर में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर होगा। एक पाली में परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा में करीब 8280 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र में प्रवेश का समय 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तय है। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इधर, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। इस बाबत जिला शिक्षा कार्यालय में सभी केंद्र के केंद्राधीक्षकों की बैठक की गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: 12 जुलाई को मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा, 8 केंद्रों पर 3833 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.