किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 12,921 परीक्षार्थी शामिल होंगे।डीएम विशाल राज ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मिलकर कड़े इंतजाम किए हैं।तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती शामिल है। केंद्रों पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य होगा। जूते-मोजे आदि लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा और किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.