20 की उम्र में भारत लौटना या 40 में? अमेरिका में रह रहे बिहारी ने बताया दोनों में बड़ा फर्क
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के भारतीय अरहम इश्तियाक ने विदेश में बसने, संघर्ष करने और भारत लौटने के अनुभवों को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है। वीडियो में उन्होंने उम्र और आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत वापसी के अनुभव में आने वाले भारी अंतर को विस्तार से समझाया है। इश्तियाक का कहना है कि एनआरआई मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बंटे होते हैं और इन दोनों के लिए भारत लौटने का मतलब बिल्कुल अलग होता है। इश्तियाक ने वीडियो में स्पष्ट किया कि एक श्रेणी वे युवा हैं जो करीब 20 साल की उम्र में हाल ही में विदेश गए हैं। ये अभी अपना करियर बना रहे होते हैं, अनुभव इकट्ठा कर रहे होते हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह स्थापित नहीं हुए होते। दूसरी श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.