देवघर, मई 17 -- देवघर। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे चटर्जी बगान तथा कुण्डा थाना क्षेत्र के नैयाडीह मैदान के झाड़ी-जंगल इलाके में की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस की कड़ी पहरेदारी: बाज नहीं आ रहे नसा कारोबारीगांजा की तस्करी की जानकारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में ...