20 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
साहिबगंज, जून 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) एवं अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ राजमहल नपं की ओर से गुरुवार को यहां विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। मौके पर आठ दुकानों से करीब 20 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया। वहीं अवैध जल कनेक्शनों की जांच के दौरान एक अवैध कनेक्शन पकड़ा गया। उसे तत्काल प्रभाव से काट दिया गया। संबंधित कंज्यूमर पर भी नियमानुसार जुर्माना किया गया। छापेमारी दल में दंडाधिकारी गौतम मंडल, प्रभारी नगर प्रबंधक जितेश कुमार चौधरी, राजस्व निरीक्षक नमन कुमार, सुजीत कुमार यादव सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.