मैनपुरी, जून 1 -- थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जनपद इटावा के थाना सैफई पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो डोडा छिलका (चूरा) और चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। सैफई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नायकपुर चौराहे से आगे कुर्रा मार्ग स्थित बंबा की पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 20 किलो डोडा छिलका चूरा और चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार उर्फ छोटू पुत्र सत्यराम निवासी नगरिया भाती थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और वाहन चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ...