20 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 6 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात 20.430 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है। पन्नूगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कर्मनाशा नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के बीच रखे हुए कुल 20 किग्रा 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम पप्पू कुमार निवासी ग्राम झड़पी गोटीबांध रायपुर तथा विजय कुमार निवासी ग्राम झूमर देव, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता ग्राम बलियारी, पोस्ट खलियारी, थाना रायपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.