20 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
मुजफ्फर नगर, मई 21 -- भोपा। निरगाजनी गंग नहर पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक टीम के साथ मंगलवार शाम को सिकंदरपुर-बसेडा मार्ग पर गंगनहर निरगाजनी के पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से अवैध मादक पदार्थ करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमर मौहम्मद पुत्र वलीदीन निवासी गांव शेरनगर थाना नई मंडी बताया। यह भी पढ़ें- 20 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.