वरिष्ठ संवाददाता, जून 23 -- Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ अग्निकांड की शुरुआती जांच में एक और बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि हादसे की शिकार हुई इमारत में बिजली का भारी ओवरलोड चल रहा था। यह इस हादसे की मुख्य वजह हो सकता है। लेसा अधिकारियों का कहना है कि इस इमारत में बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला के नाम से 20 किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन स्वीकृत था लेकिन नियमों को ताक पर रखकर पिछले तीन महीनों से इस तय सीमा से कहीं अधिक बिजली की खपत की जा रही थी। विभाग के अधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक अप्रैल महीने में यहां 24.30 केवीए लोड दर्ज किया गया था। वहीं जून महीने में तो लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं, जब यह लोड बढ़कर 34.10 केवीए तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वीकृत क्षमता से लगभग दोगुना लोड होने के कारण इमारत के तारों और स्थानीय ट्रा...